फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हत्यारोपी चचेरी देवरानी को आजीवन कारावास

हत्यारोपी चचेरी देवरानी को आजीवन कारावास

Thu, 02 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी चचेरी देवरानी को आजीवन कारावास

विज्ञापन
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के पाली गांव में पट्टीदारी की रंजिश को लेकर सुमन देवी को जलाकर उसकी हत्या करने की आरोपी चचेरी देवरानी को अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनोज कुमार तृतीय ने आजीवन कारावास व पांच हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
अभियोजन कथानक के अनुसार अखिलेश निवासी गोधना मीरगंज ने धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट के आदेश पर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बहन सुमन की शादी 2002 में राधेश्याम से हुई थी। वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहता था। सुमन अपनी बेटियों के साथ घर पर रहती थी। उसकी जेठानी सजावती उससे पट्टीदारी की रंजिश रखती थी। 13 मार्च 2013 को सुबह 4 बजे सजावती एवं सुमन की चचेरी देवरानी जय देवी उर्फ अखिलेश सुमन को घर में आकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे तथा उसे मारते हुए उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। घर के लोग आग बुझाए। इलाज के दौरान 18 मार्च 2013 को स्वरूप रानी हॉस्पिटल में इलाहाबाद में सुमन की मृत्यु हो गई। उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए मृत्यु पूर्व बयान में अखिलेश उर्फ जय देवी द्वारा मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाना बताया था। एडीजीसी जवाहर लाल यादव व ज्ञानेंद्र यादव ने गवाहों को परीक्षित कराया। कोर्ट में गवाह घटना से मुकर गए तथा बयान दिया कि सुमन की लापरवाही से डिबरी उसके ऊपर गिर गई और वह जल गई। अभियुक्त जय देवी ने भी यही बचाव लिया और कहा कि जलती हुई सुमन की आग बुझाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी जयदेवी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन


आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विनोद कुमार दुबे निवासी मियांपुर के पिता को पड़ोसी द्वारा मारने-पीटने एवं उनके परिवार पर गलत प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रयास करने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। पड़ोसी द्वारा अधिवक्ता की करीब 60 वर्ष पुरानी खिड़की बंद करने एवं लाइन बाजार पुलिस द्वारा उनसे अभद्रता करने पर अधिवक्ताओं ने 19 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया था। उधर अधिवक्ता राघवेंद्र नाथ वर्मा को पड़ोसी दबंगों द्वारा गालियां व जान से मारने की धमकी देने पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। पूर्व में भी दबंगों ने अधिवक्ता की दीवार गिरा दिया था एवं धमकी दिया था। अध्यक्ष बृजनाथ पाठक व मंत्री बरसातू राम प्रस्ताव के जरिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed