फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्राओं ने ली पालिथिन न प्रयोग करने की शपथ

छात्राओं ने ली पालिथिन न प्रयोग करने की शपथ

Thu, 02 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने ली पालिथिन न प्रयोग करने की शपथ
सिकरारा(जौनपुर)। क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श इण्टर कॉलेज पर बुधवार को शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने पॉलिथीन का पूर्ण रूप से बहिष्कार करते हुए इसका प्रयोग न करने की शपथ ली। प्रार्थना सभा में सभी ने इस हानिकारक अवयव के प्रति गंभीर चिंता व्यक्त की। कालेज के संचालक डा. विजय बहादुर सिंह ने अपने संबोधन में इसके दुष्परिणामों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक है। इसके उपयोग से भूमि बंजर होती जा रही है। इसे जलाने पर वातावरण में जहरीली गैस भर जाती है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसलिए इसका पूर्ण रूप से बहिष्कार ही एक मात्र समाधान है। कालेज के प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पालीथिन का प्रयोग पर्यावरण और जीव जंतुओं के लिए जहर के समान है। इसको पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए उत्पादन को रोकना पड़ेगा। छात्राओं ने लोकगीत तथा एकांकी प्रस्तुत कर इससे होने वाली हानियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रारंभ में प्रधानाचार्य ने सभी को इसके बहिष्कार की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, संतोष यादव, अखंड प्रताप सिंह, अमिता सिंह, नीतू सिंह, पुष्पा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं केराकत के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय बांसबारी में पौधरोपण करने और पॉलिथीन का बहिष्कार करने का संकल्प छात्रों को दिलाया गया। बुधवार को पेपर बैग कंपटीशन का आयोजन हुआ। साथ ही बच्चों को ड्रेस वितरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप यादव, बृजेश सिंह, संजय सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शैलेश सिंह ने पॉलीथिन बैग के उपयोग से पर्यावरण असंतुलन के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बृजेश सिंह ने विद्यालय के भौतिक परिवेश व शैक्षिक गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर किरण मद्धेशिया, सीमा सिंह, सरिता त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, नवीन मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed