फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रांसफार्मर जलने से चार दिन से अंधेरे में हैं लोग

ट्रांसफार्मर जलने से चार दिन से अंधेरे में हैं लोग

Wed, 01 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से चार दिन से अंधेरे में हैं लोग
जौनपुर। बरसात में बिजली विभाग की जर्जर विद्युत वितरण व्यवस्था की पोल खुल गई है। जिले में कई स्थानों पर पोल टूटने और ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल है। विभाग एक पखवाड़े में भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल पा रहा है।
विज्ञापन

सुजानगंज क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार के समीप गोपालपुर में बिजली का दो पोल टूटकर पानी में गिरा पड़ा है। इससे 200 घरों की बत्ती गुल हो गई। बाजार में 28 जुलाई की रात में तेज बारिश के कारण दो पोल गिर गए थे। तब से बिजली गुल है और लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। अकरम खान आदि ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बावजूद अभी तक पोल नहीं गाड़ा गया है। एसडीओ मछलीशहर ने बताया कि नया पोल मंगाया गया है। पोल आते ही उसको गाड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर के साधुनगर में 63 केवी ट्रांसफार्मर चार दिनों से जला है, जिससे बारी रोड व साधु नगर की बिजली गुल है। अव्यापारी अमित गुप्ता, चंद्रभान सिंह, नाटे गौङ आदि का कहना है की विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे भी खराब हालत सिरकोनी क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर( महलपर) की है, जहां 19 जुलाई को बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उसे अब तक बदला नहीं जा सका है जबकि ग्रामीणों ने ही 20 तारीख को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। महराजगंज क्षेत्र के सवंसा गांव में सड़क के किनारे स्थित पचीस केवीए का ट्रांसफार्मर को दो दिनों से फुंका पड़ा है। इससे 25 से ज्यादा घरों की बिजली गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed