फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद जागा प्रशासन

मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद जागा प्रशासन

Wed, 01 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद जागा प्रशासन
जौनपुर। ओडीएफ की प्रगति खराब होने पर मुख्य सचिव की नाराजगी जताए जाने के बाद मंगलवार को डीएम और सीडीओ ने अलग-अलग ब्लाकों की समीक्षा की। ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। जिले में 1749 ग्राम पंचायतें हैं। 1076 ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें हुईं लेकिन शौचालय निर्माण का कार्य धीमा है। जबकि दो अक्तूबर तक सभी ब्लाकों को ओडीएफ हो जाना है।
विज्ञापन

डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी मंगलवार को धर्मापुर और शाहगंज ब्लाक में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक किए। कहा कि अगर ओडीएफ गांव का चयन होने के बाद किसी पात्र लाभार्थी ने उस गांव में अपने पैसों से मानक के अनुरूप दो गड्ढे वाला शौचालय बनवा भी लिया है तो भी उसे भारत सरकार के निर्देशानुसार शौचालय बनवाने का पैसा दिया जाएगा, जो कि दो किश्तों में होगा। ग्राम पंचायत अधिकरियों तथा प्रधानों की समीक्षा बैठक में एक दिन में 27 शौचालय रोज बनने के औसत की बजाय 9 शौचालय रोज बनने की सूचना पर गहरी नाराजगी जताते हुए पिलखिनी ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश कुमार पांडेय को फटकार लगाई। ग्राम पंचायतों में पैसा डंप पड़े होने की सूचना पर नोटिस देने का निर्देश दिया। सभी को शौचालय बनाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा 15 अगस्त तक ओडीएफ ब्लॉक बनाने का निर्देश दिया। खेतासराय: विकासखंड शाहगंज के सोंधी स्थित सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शाहगंज और खुटहन ब्लाक के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए को कहा। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर तक बेस लाइन सर्वे के अनुसार शत प्रतिशत शौचालय बनाने और गांवों को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य बिना ग्राम प्रधानों के सहयोग के संभव नहीं है। ग्राम प्रधानों ने पूर्व में बने शौचालय का पेमेंट न होने की शिकायत की। कुछ गावों में मानक के विपरीत सेप्टिक टैंक वाले शौचालय बने हैं। उनके भुगतान का मुद्दा भी उठा। कुछ ग्राम प्रधानों ने पात्रता सूची में नाम की गड़बड़ी की शिकायत की। नेवढ़िया: विकासखंड रामनगर की सभाकक्ष में हुई बैठक में शौचालय बनाने पर जोर दिया गया। प्रधानों से कहा गया कि शौचालय निर्माण में प्रगति लाने में सहयोग करें। मछलीशहर विकास खंड के सभागार में मछलीशहर और मड़ियाहूं ब्लॉक के ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ सीडीओ ने गावों को ओडीएफ करने के लिए बैठक किया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने ओडीएफ योजना में चयनित गांव के लाभार्थियों से जल्द से जल्द शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। सभी प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल सभी गांवों में काम लगाने के लिए कहा। धन प्राप्त करने के बाद काम पूरा नहीं करने वाले लाभार्थियों पर कार्रवाई करने की हिदायत दी। दो अक्तूबर तक सभी गांवों को ओडीएफ करने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ मीनाक्षी वर्मा, बीडीओ मडियाहूं, एडीओ पंचायत कुंवर साहब सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed