फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृति फार्म भरते समय बरतें सावधानी

शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृति फार्म भरते समय बरतें सावधानी

Wed, 01 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृति फार्म भरते समय बरतें सावधानी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में मंगलवार को शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय द्विवेदी ने विश्व विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

प्रो. द्विवेदी ने बताया कि आवेदन पत्र भरते समय विद्यार्थी सावधानी बरतें। कोई भी आवेदन ऑनलाइन तीन दिनों तक ही संशोधित हो सकते हैं। जल्दबाजी में फॉर्म ऑनलाइन जमा न करें। शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के परिवार की आय दो लाख एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के परिवार की ढाई लाख रुपये वार्षिक आय होनी चाहिए। विद्यार्थी आवेदन पत्र की तीन प्रतियां प्रिंट कर विभागाध्यक्ष से अग्रसारित कराके जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृति के फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों को जो समस्याएं आती हैं उन्हें दूर करने के लिए विभाग के शिक्षक सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्रो. बीडी शर्मा, डा. मनोज मिश्रा, डा. आशुतोष सिंह, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. रसिकेश , राजीव कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार, डा. नृपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed