{"_id":"5b5f5b2c4f1c1b05468b4fc6","slug":"153297591018-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों की लापरवाही से गांवों में गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों की लापरवाही से गांवों में गंदगी का अंबार
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभाओं में सफाई कर्मियों की लापरवाही से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जबकि इस विाकस के खंड से सभी 52 ग्राम सभाओं में लगभग तीन गुना सफाईकर्मी तैनात है। सफाईकर्मी सिर्फ प्रधान के यहां हस्ताक्षर बनाकर चले जाते हैं, जिससे गावों की सफाई भी नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए शीघ्र रोज सफाई कर्मियों द्वारा ग्राम सभओं की सफाई कराने की मांग की गई है।
धर्मापुर ब्लाक में कुल 52 ग्राम सभा हैं। जिसमें 153 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। लेकिन यह सफाई कर्मी गांव में सफाई नहीं करते है। वे सिर्फ प्रधान के यहां हस्ताक्षर बनाकर चले जाते हैं। इसका नजारा सरैया, उतरगावा, किरतापुर, पौना, करमही, राजेपुर, रत्तीपुर गांव में देखे जा सकते हैं। इन सभी गावों में चार-चार सफाई कर्मी तैनात है। लेकिन इन गावों के सफाई कर्मचारियों के माह में एक बार ही दर्शन होते हैं। सरैया गांव के ब्राह्मण बस्ती हरिजन बस्ती में कई माह से नालियां जाम पड़ी हुई हैं। गांव में जगह जगह कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सरैया गांव के राजीव यादव, पन्ना लाल, आदित्य तिवारी, राम केश यादव, मनीष राय, विजय शंकर राय, दीनानाथ गुप्त, ने सफाई कर्मियों द्वारा गांव की सप्लाई कराने की मांग की है। साथ ही इसकी जांच कर संबंधित सफार्ठ कर्मी के विरुद्ध कार्यवाई करने की मांग की है।
लोगों द्वारा शिकायत तो की जाती है। लेकिन किसी के द्वारा लिख कर नहीं दिया जाता है। लिखित शिकायत मिलने पर सफाई कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- राम चरन यादव, खंड विकास अधिकारी धर्मापुर