{"_id":"5b5f5a8d4f1c1b6e118b66bf","slug":"1532975752154-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामायनी, बुंदेलखंड व बीएल पैसेंजर 4 अगस्त तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामायनी, बुंदेलखंड व बीएल पैसेंजर 4 अगस्त तक निरस्त
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर निर्माण कार्य होने के कारण जंघई स्टेशन से गुजरने वाली छ: ट्रेनें 15 जून से 27 जुलाई तक पहले निरस्त की गई थी जिसे अब 4 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है जिससे पहले से रिजर्वरेशन कराकर यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने टिकट कैंसिल कराने में जुट गए हैं। वाराणसी प्रतापगढ रेलवे रुट के जंघई स्टेशन से होकर जाने वाली कामायनी बुंदेलखंड व बीएल पैसेंजर जो पहले 42 दिन के लिए निरस्त कर दी गई थी उसे अब 4 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
जंघई स्टेशन से होकर गुजरने वाली 11071 कुर्ला वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस, 11072 वाराणसी कुर्ला कामायनी एक्सप्रेस, 11107 ग्वालियर वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 111108 वाराणसी ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 54255 लखनऊ से वाराणसी बीएल पैसेंजर व 54256 वाराणसी से लखनऊ बीएल पैसेंजर को 15 जून से 27 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया था। बताया गया था कि यह ट्रेनें वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर आठ से होकर आगे बढती थी प्लेटफार्म पर काम होने के कारण इन ट्रेनों को 15 जून से 27 जुलाई तक निरस्त किया गया था। अब यह ट्रेन 4 अगस्त तक निरस्त रहेगी। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने बताया कि वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म आठ पर निर्माण काम पूरा नहीं होने के कारण इन ट्रेनों को 4 अगस्त तक निरस्त किया गया है।