{"_id":"5b5f5a6c4f1c1bb8538b6232","slug":"153297571815-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग में भेजने की मांग को लेकर एसपी को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग में भेजने की मांग को लेकर एसपी को सौंपा पत्रक
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पुलिस भर्ती 2015 के अभ्यर्थियों ने ट्रेनिंग में भेजे जाने की मांग को लेकर सोमवार को एसपी को पत्रक सौंपा। पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों ने एसपी को सौंपे गए पत्रक में कहा है कि उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन न होने के कारण ट्रेनिंग में नहीं भेजा गया है। ट्रेनिंग में जाने से वंचित अभ्यर्तियों ने मदद की गुहार लगाई है। कहा है कि शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन न होने के चलते उन्हें ट्रेनिंग में नहीं भेजा जा रहा है। पत्रक सौंपने वालों में पवन यादव, मुकश यादव, अनुपम, यादव, अमित कुमार यादव, मनीष गौड़, संदीप कुमार, मुलायम यादव, पंकज यादव, विकास यादव, अभिषेक कुमार यादव, मनीष कुमार सरोज, राजेश मौर्य, ज्योंति यादव, पूजा यादव, अनूप यादव, विनय यादव आदि मौजूद थे।
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी आटो रिक्शा चालक सेवालाल की हत्या का आरोप लगाते केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अपनी मांग से सबंधित पत्रक एसपी को सौंपा। आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारोपियों का बचाव कर रही है। सेवालाल का शव 23 जुलाई की सुबह गांव के निकट रेलवे लाइन पर मिला था।
सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने एसपी को सौंपे गए पत्रक में बताया कि सेवालाल की हत्या कर उसे हादसे का रूप देने के लिए हत्यारों ने शव को रलवे की पटरी पर रख दिया था। घटना स्थर पर मिले उसके शव की स्थिति और शरीर पर चोट के निशान से स्पष्ट हो रहा कि उसकी हत्या की गई है लेकिन पुलिस मामले की लीपापोती कर हत्यारों को बचा रही है। पत्रक में कहा गया है कि सेवालाल भाड़े पर आटोरिक्शा चलाता था। एक सप्ताह पहले आटो रिक्शा का शीशा चटक गया था। शाम को वह आटो रिक्शा लेकर मालिक के घर पहुंचा तो शीशा टूटा देख रिक्शा मालिक तमतमा गए। मृतक सेवालाल के भाई सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि मालिक ने भाई की पिटाई की थी और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणो ने थाने के सामने सड़क पर जाम लगाया था। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर हल्की धारा में केस दर्ज किया और मामले में लीपापोती की जा रही है। लोगों ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।