फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करती रहेगी इमाम हुसैन की कुर्बानी

इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करती रहेगी इमाम हुसैन की कुर्बानी

Tue, 31 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करती रहेगी इमाम हुसैन की कुर्बानी
जौनपुर। जमींने मुबारक कदम रसूल छोटी लाइन इमाम बारगाह भंडारी स्टेशन के समीप रविवार को हिंदू, मुस्लिम एकता के प्रतीक शिया पंजतनी कमेटी की सरपरस्त सकीना बीबी के चेहल्लुम की मजलिसे अजा हुई। इसमें देश के मशहूर मौलाना कमर सुल्तान दिल्ली ने कहा कि ईमाम हुसैन की कर्बला के मैदान में दी गई कुर्बानी इंसानियत को शिक्षित करने का काम करती रहेगी।
विज्ञापन

मौलाना एजाज हसनैन करारवी ने कहा कि कर्बला के मैदान में बुजुर्ग से लेकर जवान और बच्चे तक के साथ हुई बर्बरता को जानकर सभी की आंखें छलक उठेंगी। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन के चाहने वालों को चाहिए कि उनके संदेश से ऐसी जागरूकता पैदा करें कि इंसान के दिलों की आंखें रोशन हो जाए। इससे पूर्व सोजख्वानी गौहर जैदी व उनके हमनवां तथा अंजुमन शमशीरे हैदरी ने नौहाख्वानी व मातम किया। मौलाना मनाजिर हसनैन, मौलाना शेख हसन जाफ़र, पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, आजम जैदी, फैसल हसन तबरेज, नायब हसन सोनू, ताबिश, तौकीर हसन, कैफ़ी रिजवी सहित उनके परिवार के सदस्यों ने फातेहा पढ़कर सकीना बीबी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed