फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   21 विद्युत उपकेंद्रों का जर्जर भवन, हो सकता है बड़ा हादसा

21 विद्युत उपकेंद्रों का जर्जर भवन, हो सकता है बड़ा हादसा

Sun, 29 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
21 विद्युत उपकेंद्रों का जर्जर भवन, हो सकता है बड़ा हादसा
जौनपुर। जिले के 21 विद्युत उप केंद्रों के भवन जर्जर हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इन विद्युत उप केंद्रों में बारिश के मौसम में छत से पानी टपक रहा है। उपकरण जलने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं जान जोखिम में डालकर कर्मचारी ड्यूटी करने को विवश हैं। दो साल पहले पानी टपकने से जगदीशपुर विद्युत उपकेंद्र का पैनल ब्लास्ट हो गया था। बावजूद इसके विद्युत उपकेंद्रों के जर्जर भवनों का मरम्मत नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार भले ही 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए नित नई कवायद कर रही हो। लेकिन जिले के जर्जर बिजली उपकेंद्र उसकी सारी कवायद पर पानी फेर रहे हैं। जिले में बिजली उपलब्ध कराने के लिए कुल 53 विद्युत उपकेंद्र हैं। जिसमें से 21 विद्युत उपकेंद्र चौरी, जगदीशपुर, मुर्तजाबाद, जलालपुर, महराजगंज, बदलापुर, सिकरारा, बरसठी, नेवढ़िया, सुरेरी, हुुसेनाबाद, नईगंज, जंघई, सुईथाकला, शाहगंज, खेतासराय, पिलकिछा, बक्शा, सरायख्वाजा, कुद्दूपुर व मल्हनी के भवन जर्जर हैं। इन विद्युत उपकेंद्रो की हालत यह है कि वे कभी भी ढ़ह सकते हैं। बारिश में इनकी छतों से पानी झरने की तरह टपक रहा है। इसकी वजह से विद्युत उपकेंद्रो में लगे उपकरणों के जलने की आशंका बनी हुई है। बारिश होते ही फाल्ट आने से हर समय बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तैनात कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करने को विवश हैं।
विज्ञापन



जर्जर विद्युत उपकेंद्रों के भवन के मरम्मत के लिए शासन को पत्र भेजने का कार्य किया जा रहा है। इस साल भी रिमाइंडर भेजा गया है। धनराशि आने के बाद इन उपकेंद्रों के मरम्मत कराने का कार्य किया जाएगा। एके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन



सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे में स्थित जामा मस्जिद के पास लगे चार सौ केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर से साहेबगंज प्रथम, द्वितीय, नईगंज आदि मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति होती है। उसमें लगा हाई वोल्टेज का विद्युत तार जर्जर हो चुका है। जर्जर होने के कारण तार आए दिन टूट कर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मोहल्ले में अंधरा पसरा हुआ है। सभासद दीपक मोदनवाल ने बताया कि जर्जर तार बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियाें से गुहार लगाई गई लकिन अभी तक जर्जर तार नहीं बदला जा सका है। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग से कांवरिया गुजरते हैं। कभी भी उनके साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस दौरान अनिल कुमार, धीरज सोनी, पिंटू अग्रहरि, मुन्नू सोनी आदि ने शीघ्र जर्जर विद्युत तार बदलने की मांग की है।


महराजगंज। शाहगंज-इलाहाबाद राजमार्ग पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से महराजगंज रोड पर की सप्लाई होती है। ट्रांसफार्मर से लगा11 हजार वोल्टेज का तार जर्जर हो गया है। कुछ माह पूर्व बिजली विभाग ने लगभग 500 मीटर तार बदला था। शेष बचे जर्जर तार टूटने से आए दिन बिजली कटती रहती है। लोगों ने उक्त तार को बदलने की मांग की है। इस संबंध में जेई संजय प्रजापति ने कहा कि शीघ्र ही स्टीमेट तैयार कर तार को बदलवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed