{"_id":"5b5cb7304f1c1bde6d8b5088","slug":"15328028598-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा कैंपस में मोबाइल लाने पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा कैंपस में मोबाइल लाने पर रहेगा प्रतिबंध
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा रविवार को जिले के 49 केंद्रों पर एक पाली में होगी। शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षा से परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। डीएम ने शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्र के आपस पास कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
जिला मजिस्ट्रेट अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि सचिव लोक सेवा आयोग इलाहाबाद की ओर से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी पुरूष एवं महिला परीक्षा 2018 का आयोजन जनपद में 29 जुलाई रविवार को सुबह 11.30 बजे से अपराह्न 1.30 तक 49 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा शुचितापूर्ण, सुचारु रूप एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 29 जुलाई को सायंकाल तीन बजे तक जनपद के सभी फोटोस्टेट, स्कैनर मशीन आदि की दुकानें बंद रहेगी। किसी भी परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी सेलुलर फोन, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, मोबाइल फोन, आईफोन, कैलकुलेटर युक्त घड़ी व अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री, सादा कागज, कापी, किताबें, नोट्स, पत्रिकाएं लेकर नहीं आएंगे। यदि कोई भी व्यक्ति परीक्षा के नियमों का उलंघन करते हुए मिलता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता पर पूरी नजर रखी जाए।