{"_id":"5b5b669e4f1c1b8f568b6c4f","slug":"1532716697827-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ डार्क जोन ब्लाकों में खोदे जाएंगे 27 तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ डार्क जोन ब्लाकों में खोदे जाएंगे 27 तालाब
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के नौ डार्क जोन ब्लाकों में खेत तालाब योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 27 तालाब खोदने की तैयारी है। ताल खोदवाने वाले किसानों का चयन कर लिया है। भूमि संरक्षण विभाग की देखरेख में पांच तालाबों की खुदाई भी शुरू हो गई है।
डार्क जोन ब्लाकों में जल स्तर उठाने और जल संचयन करने के मद्देनजर प्रदेश सरकार खेत तालाब योजना की शुरुआत की है। इसके तहत तालाबों की खुदाई के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। एक तालाब के निर्माण के लिए एक लाख पांच हजार रुपया निर्धारित की गई है, जिसमें आधी रकम यानी 52 हजार 500 रुपये सरकार अनुदान में देगी जबकि इतनी ही धनराशि किसान को खुद खर्च करनी होगी। जिले में 29 तालाबों की खुदाई के लिए शासन 14 लाख 17 हजार पांच सौ रुपये अनुदान देगा। इसमें से तीन लाख रुपये भूमि संरक्षण विभाग को प्राप्त हो गए हैं, जिससे पांच तालाबों के खुदाई का कार्य शुरू कर दी गई है। अनुदान की धनराशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना के तहत जिले में कुल 27 तालाब का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। इन तालाबों का निर्माण जिले के नौ डार्क जोन ब्लाकों महराजगंज, बदलापुर, बक्शा, सिकरारा, सिरकोनी, करंजाकला, मुफतीगंज, केराकत और डोभी में कराया जाना है। इसके लिए भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तीन-तीन तालाब प्रति डार्क जोन ब्लाक में बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए किसानों का चयन भी कर लिया गया है। वहीं शासन से भी विभाग को तीन लाख रुपया मिल गया है। जिससे पांच तालाबों का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। इस दौरान बक्शा में दो, सिरकोनी में एक और केराकत में एक तालाब के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
खेत तालाब योजना के तहत जिले के सभी डार्क जोन ब्लाकों में चालू वित्तीय वर्ष में 27 तालाबों का लक्ष्य रखा गया है। प्रति डार्क जोन ब्लाक में तीन तालाब का निर्माण कराने के लिए किसानों का चयन कर लिया गया है। पांच तालाबों के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। - डा. ओंकार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम