{"_id":"5b5b63d94f1c1b58488b74c4","slug":"153271598819-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि बनेगा महापुरुषों का संगम स्थलीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि बनेगा महापुरुषों का संगम स्थलीय
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर को महापुरुषों की संगम स्थली बनाने की योजना है। इसके तहत परिसर में महापुरुषों की मूर्तियां लगाई जा रही हैं। अब तक परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह समेत 11 मूर्तियां स्थापित की जा चुकी हैं।
अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। परिसर स्थित संकाय भवन के सामने मूर्ति लगाई जा रही है। चर्चा है कि 15 से 20 अगस्त की बीच उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा मूर्ति का अनावरण करेंगे। परिसर की सफाई करने के साथ मूर्ति के स्थापना स्थल को बनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में अभी तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व सीएम वीर बहादुर सिंह, पूर्व उमानाथ सिंह, आचार्य चाणक्य, आचार्य प्रफुल्ल चंद राय, एकलव्य, सुभाषचंद बोस, मदर टेरेसा, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद, आचार्य जगदीशचंद बसु की मूर्तियां पहले से लगाई जा चुकी हैं। विश्वविद्यालय परिसर में लगने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय की यह मूर्ति 12वीं होगी। महापुरुषों की मूर्तियां लगाने के साथ ही उनके विचारों को भी अंकित किया जा रहा है। ताकि छात्र उसे पढ़े और अपने जीवन में उतारें।