फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सरदार भगत सिंह व दीन दयाल पार्क की बदलेगी सूरत

सरदार भगत सिंह व दीन दयाल पार्क की बदलेगी सूरत

Thu, 26 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सरदार भगत सिंह व दीन दयाल पार्क की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
जौनपुर। शहर के उत्तरी इलाके सब्जी मंडी के पास स्थित सरदार भगत सिंह पार्क और खरका कालोनी के पं. दीन दयाल पार्क की सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है। 63.48 लाख रूपए खर्च कर दोनों पार्कों की बाउंड्री, झूला, बेंच, गेट व फौव्वारा, इंटरलाकिंग सड़कें, पौधे और घास लगाए जाएंगे।
भगत सिंह पार्क अस्थाई कूड़ा डंपिंग जोन बनकर रह गया है। यहां का मुख्य गेट जीर्ण शीर्ण है। गेट गिरा हुआ है।
नगर पालिका के कर्मचारी पहले छोटी गाडिय़ों से पार्क के पास ही कूड़ा डंप करते हैं फिर यहां से बड़ी गाड़ी पर कूड़ा लादकर शहर के बाहर ले जाते हैं। पार्क में चारो ओर गंदगी का अंबार लगा होने के चलते अब इधर कोई भूल से भी नहीं आता। कुछ समामाजिक संगठन के लोग सरदार भगत सिंह की शहादत दिवस पर यहां जरूर आते हैं जो शहीदे आजम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते और गंदगी के लिए नगरपालिका प्रशासन को कोसते चले जाते हैं। खरका कालोनी स्थित पं. दीन दयाल पार्क के चारों तरफ अफसरों के आवास हैं। बावजूद इसके इस पार्क की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद ने दोनों पार्कों के सुंदरीकरण का प्लान तैयार किया है। इसमें भगत सिंह पार्क पर 28.53 लाख और पं. दीन दयाल पार्क पर 34.95 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। शहर में वैसे तो कोई खास पार्क नहीं था लेकिन सपा शासनकाल में पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट तत्कालीन डीएम के प्रयास से सुंदर पार्क विकसित हुआ है। जो शहर की शोभा बढ़ा रहा है। इस पार्क में सुबह-शाम सैकड़ों की संख्या में लोग जाते हैं।
विज्ञापन


विवादित भूमि की वजह से नहीं विकसित होगा पार्क
जौनपुर। वैसे तो शहर में तीन पार्कों को विकसित करने का प्लान तैयार किया गया था। जिसमें जेसीज चौराहे पर स्थित पार्क भी शामिल है। विवादित भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के नाते जेसीज चौराहा स्थित पार्क को विकसित नहीं किया जा रहा है। जबकि इसे भी विकसित करने का प्लान तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के भगत सिंह और पं. दीन दयाल पार्क के सुंदरीकरण का प्लान तैयार किया गया है। इस पर 63.48 लाख रूपए खर्च होंगे। पार्क में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
कृष्ण चंद्र
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed