फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गड्ढों में तब्दील सड़कें बनी जानलेवा

गड्ढों में तब्दील सड़कें बनी जानलेवा

Tue, 24 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील सड़कें बनी जानलेवा

विज्ञापन
जौनपुर। सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं होने के कारण गड्ढे हो गए हैं। बारिश में ये गड्ढे और चौड़े होते जा रहे हैं। पानी भरा होने के कारण लोगों को अंदाजा भी नहीं मिल पाता है कि सड़क पर कहां गड्ढा है। जिससे लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। और तो और लखनऊ वाराणसी मार्ग पर ही सिर्फ चार किमी की दूरी नईगंज से जगदीशपुर क्रासिंग पर गौर किया जाए तो 40 स्थानों पर गड्ढे हैं। जिसमें फंसकर रोज कोई न कोई घायल होता है। इसके अलावा ग्रामीणांचल में स्थित और खराब है।
जलालपुर में गड्ढे की वजह से हादसे में छ: लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन अलर्ट नहीं हुआ है। सड़क पर जो गड्ढे बने हैं। वह बारिश के समय में हादसे और मौत के कारण बन सकते हैं। वैसे भी सामान्य मौसम में गड्ढों को देखकर वाहन कट मारते हैं। जिससे आए दिन कोई न कोई घायल हो जाता है। हादसे की कई घटनाओं के बाद भी नईगंज, पॉलिटेक्निक, वाजिदपुर, लाइनबाजार, जगदीशपुर सहित कई स्थानों पर गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। हादसों पर गौर करें तो एक माह में गड्ढों की वजह से 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। बावजूद इसके प्रशासन का कोई ध्यान इस तरफ नहीं है। सबसे खराब स्थिति सिरकोनी से त्रिलोचन महादेव तक की है। चौड़ीकरण में जगह-जगह गड्ढे सड़क के दोनों तरफ खोद दिए गए हैं। जिसकी वजह से आए दिन कोई न कोई हादसे का शिकार हो रहा है। जलालपुर चौराहे पर भी गड्ढा होने की वजह से सिटी बस चालक ने अपनी बस दो दिनों से सड़क पर ही खड़ा कर दिया था। जिसकी वजह से छ: लोग की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बरईपार:
बरईपार बाजार में सुजानगंज रोड पर डेढ़ किमी रोड बनाने का पिछले कई महीने से काम चल रहा है। लेकिन रोड के किनारे पटरी बनाने लिए गड्ढे बनाकर छोड़ दिए गए हैं जिसमें बारिश के मौसम में पानी भर गया है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने मांग किया है कि इस रोड को जल्दी बनवाया जा सके जिससे आवागमन में सुविधा हो। इस सड़क का काम पिछले 5 सालों से रुका था। इसका निर्माण कार्य कई बाद प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ। रोड के अगल बगल गड्डे घटना को दावत दे रहे हैं। इससे बड़ी घटना को टाला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज:
नगर के मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के बाद नाली निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी से गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। जिसमें आए दिन साइकल व बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढों में छोटे बड़े वाहनों के फंसने से नागरिकों को पूरे दिन जाम की समस्या जुझना पड़ता है। वहीं चौड़ीकरण के लिए सुल्तानपुर मार्ग पर शाहगंज से सरायमोहीउद्दीनपुर तक सड़क की दोनों पटरियों को महीनों से खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे बड़े हादसे होने से टाला नहीं जा सकता।
बदलापुर:
क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर थाना के सामने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने, महाकाली मंदिर सरोखनपुर के पास, सिंगरामऊ रोड पर जगह जगह तथा घनश्यामपुर रोड पर दाउदपुर के पास सड़क के किनारे बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।
मछलीशहर:
जंघई मार्ग पर नगर से ब्लाक मुख्यालय के पास तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। दोनों तरफ गड्ढा खोदकर गिट्टी डाली गई है। गिट्टी गड्ढे में पर्याप्त मात्रा में अभी नहीं पड़ी है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। गड्ढ़े में बारिश का पानी भर जाने से और भी परेशानी हो रही है। आए दिन गिट्टी पर गिरकर लोग घायल हो रहे हैं।

सुजानगंज:
कुंदहा मछलीशहर मार्ग पर बेलवार तिराहे के पास डाकघर के बगल सड़क चौड़ीकरण क े बाद गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। जहां पर पानी की निकासी नहीं है जिससे पानी इकठ्ठा हो गया है। लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अपने घरों के सामने थोड़ा बहुत मिट्टी डालकर आवागमन शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed