{"_id":"5b537bb34f1c1b3b748b628d","slug":"153219780712-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के प्रति छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के प्रति छात्रों को किया जागरूक
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बे में स्थित मां विंध्यवासिनी शिक्षण संस्थान में एसपी दिनेश पाल के निर्देशन में चलाए गए यातायात और सुरक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना से बचाव और जीवन सुरक्षित करने के लिए यातायात नियम बनाए गए हैं। इसके प्रति सभी को जागरूक होकर पालन करना चाहिए। इससे बढ़ती दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में खासतौर पर महिलाओं तथा छात्राओं में अपराधियों से लड़ने की क्षमता तभी आ सकती है, जब वे खुद अच्छे बुरे कामों की पहचान करें। उन्हें अपने बचाव के लिए ह्वाट्सएप तथा फेसबुक पर फोटो भेजकर शेयर नहीं करना चाहिए। अगर कहीं पर अपराधियों का सुराग उन्हें मिले या उनकी मुलाकात हो जाए तो तुरंत 1090 नंबर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचना दें। इससे पुलिस तुरंत उनकी सुरक्षा में तत्पर नजर आएंगी। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं को समाज से लड़ने के लिए उन्हें शिक्षित होना चाहिए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना चाहिए। संस्था के डायरेक्टर डा. अनिल तिवारी ने आभार जताया।