फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   झूम के बरसे बादल, ताल तलैयों में भरा पानी

झूम के बरसे बादल, ताल तलैयों में भरा पानी

Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
झूम के बरसे बादल, ताल तलैयों में भरा पानी

विज्ञापन
जौनपुर। अबकी वर्षा ऋतु की पहली जोरदार बारिश शुक्रवार की आधी रात के बाद हुई। इस साल पहली बार ताल-तलैयों में पानी भर गया। पिछले 24 घंटों में 19.12 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। खेतों में पानी भरने से किसान धान की रोपाई तेज हो गई है। इस बारिश से खरीफ की फसल को लेकर किसानों में उम्मीद जगी है। शहर के निचले इलाकों में देर तक पानी भरा रहा। जिससे लोगों को परेशानी हुई। गड्ढ़ों में तब्दील सड़कों पर पानी भरने आवागमन में परेशानी बढ़ गई है।
अबकी साल मानसून की अच्छी बारिश किसी दिन नहीं हुई। यदा-कदा मामूली बारिश हुई लेकिन कहीं भी पानी नहीं लग पाया था। खेत भी ठीक से भींग नहीं पाए थे। इससे सूखे की नौबत आ गई थी। पिछले एक सप्ताह से तो उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। दिन में खुली धूप के चलते बाहर निकलना मुश्किल था। किसान खरीफ की फसलों को लेकर चिंतित हो गए थे। अच्छी बारिश नहीं होने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार की आधी रात को जोरदार बारिश शुरू हुई। करीब घंटे भर तक झमाझम बारिश हुई। उसके बाद भी रिमझिम वर्षा का सिलसिला चलता रहा। सुबह छह बजे से फिर तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बारिश बंद हुई। तब तक 19.12 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटों में वर्षा के आसार हैं। खेतों में पानी एकत्रित हो जाने के कारण धान की रोपाई का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार रात में हुई जोरदार बारिश के बाद खेतो में पानी एकत्रित हो गया है। वर्षा का इंतजार कर रहे किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। इस सीजन में पहली बार खेतों में पानी एकत्रित हुआ है। उधर मछलीशहर कस्बे के निचले इलाकों में सड़क के किनारे पानी जमा होने के कारण आवागमन में लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार करीब दस दिन पहले हुई बारिश के बाद मक्का, ज्वार, अरहर आदि की बुवाई करने वाले किसान फसल को लेकर निराश हो गए थे। लेकिन इस बारिश से खरीफ की फसलों को काफी फायदा हुआ है। मीरगंज, महराजगंज, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर, खुटहन, शाहगंज, नौपेड़वा, करंजाकला, खेतासराय, केराकत, जफराबाद, जलालपुर समेत जिले के सभी हिस्सों में जमकर बारिश हुई है। सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मोहरियाव ग्राम पंचायत में प्रवेश करने वाली मुख्य मार्ग पर ही जलजमाव से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे तक जाम रहा बदलापुर-शाहगंज मार्ग
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर -शाहगंज मार्ग पर शाहपुर गांव के पास शनिवार की भोर में बारिश के दौरान शीशम का पेड़ गिरने से चार घंटे तक आवागमन बंद रहा। मध्यरात्रि के बाद शुरु बारिश से भोर में शाहपुर गांव में शीशम का वृक्ष सड़क पर गिर गया। जिससे यातायात ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। करीब सात बजे ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और घंटे भर की कड़ी मेहनत के बाद भींगते हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। तब जाकर यातायात बहाल हुआ। ऐसी ही स्थित पुरानीबाजार में बदलापुर से सुल्तानपुर मार्ग पर रही। यहां रविन्द्र शर्मा के मकान के पास शीशम का पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात अवरुद्ध रहा । ग्राम मेढ़ा निवासी कृपाशंकर दुबे का कच्चा मकान ढह गया जिससे मकान में रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। बदलापुर थाना परिसर, तहसील परिसर सहित कस्बे में जल भराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। कस्बे में जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़कों पर पानी लगा रहा। कई जगह सड़कों पर कीचड़ हो गई हैं।


ढाई फुट बढ़ा गोमती का जलस्तर
जौनपुर। शुक्रवार की आधी रात से हुई बारिश के बाद से गोमती नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह सात बजे गोमती का जल स्तर पांच फीट तक था। शाम को पांच बजे तक नदी के जल स्तर में ढाई फीट का इजाफा हुआ और पानी साढ़े सात फीट तक पहुंच गया। गोपी घाट पर स्थित शिव मंदिर में पानी घुस गया। दोपहर में बारिश बंद होने के बाद शाही पुल और सद्भावना पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देर तक लोग नदी में पानी के तेज बहाव को निहारते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed