{"_id":"5b5230bf4f1c1b6f668b49c2","slug":"153211308312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कर्मचारियों का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कर्मचारियों का रोका गया वेतन
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मनरेगा में कम मानव दिवस सृजित करने पर रामपुर ब्लाक के सेक्रेटरी, रोजगार सेवक, तकनीकि सहायक, मनरेगा आपरेटर व मनरेगा एकाउंटेंट का वेतन रोका गया है। साथ ही जबकि डोभी व शाहगंज के कंप्युटर आपरेटर सहित जलालपुर व मड़ियाहूं के मनरेगा एकाउंटेंट के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस व वेतन रोका गया है। यह कार्रवाई उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मनरेगा की समीक्षा बैठक में की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के मानव दिवस में रामपुर ब्लाक में 90 मानव दिवस के सापेक्ष मात्र 37 मानव दिवस हुआ पाया, जिसको गंभीरता से लते हुए रामपुर ब्लाक के सेक्रेटरी, रोजगार सेवक, तकनीकि सहायक, मनरेगा आपरेटर व मनरेगा एकाउंटेंट को मानव दिवस को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही जब तक मानव दिवस पूरा नहीं होगा। तब तक इन सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया है। इस दौरान 200 के सापेक्ष 15 आंगनबाड़ी केंद्र अपूर्ण पाए गए जिनको शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं 253 तालाबों के सापेक्ष 88 तालाब खुदाई का कार्य पूरा नहीं हो पाया गया। जिसको शीघ्र पूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान बैठक से अनुपस्थित रहने पर डोभी व शाहगंज के कंप्युटर आपरेटर सहित जलालपुर व मड़ियाहूं के मनरेगा एकाउंटेंट के विरुद्घ कारण बताओ नोटिस देते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोका दिया है।