{"_id":"5b4f8e134f1c1b50748b5c25","slug":"153194036810-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की हो सीबीआई जांच - वीर प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की हो सीबीआई जांच - वीर प्रताप
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने मुन्ना बजरंगी की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है। बुधवार को टीबी हॉस्पिटल के सामने एक होटल में उन्होेंने मीडिया से कहा कि यदि सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाते तो संगठन आंदोलन करेगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से बागपत जेल में हत्या की गई, वह सोची समझी साजिश का नतीजा है। इसका पता चलना चाहिए कि हत्या किसके इशारे पर की गई है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को मुन्ना बजरंगी की तेरहवीं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ संगठन के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। बजरंगी के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए करणी सेना साथ खड़ी है। शासन-प्रशासन की मिली भगत से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उसका यदि सही से खुलासा सीबीआई जांच द्वारा नहीं कराया गया तो हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं हैं। प्रदेश महासचिव विराज ठाकुर, सुधांशू सिंह, दीपक सिंह सोनू, ऋतुराज सिंह, चुन्नू सिंह, अतुल सिंह, राजन सिंह, विकास सिंह, अर्पित सिंह, हर्षित सिंह, शुभम सिंह, शिवम, राणा सिंह, सतीश सिंह, रोशन सिंह सौरभ सिंह, विजय सिंह, चंचल सिंह आदि उपस्थित रहे।