फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कक्षा नौ और 11 में पांच अगस्त तक होगा दाखिला

कक्षा नौ और 11 में पांच अगस्त तक होगा दाखिला

Thu, 19 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कक्षा नौ और 11 में पांच अगस्त तक होगा दाखिला

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत शैक्षिक सत्र 2018-19 के कक्षा नौ और 11 के छात्रों का पंजीकरण पांच अगस्त तक किया जाएगा। पंजीकरण के लिए वेबसाइट पर कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। कंपार्टमेंट परीक्षा और सन्निरक्षा के फलस्वरूप हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का 11 में प्रवेश लेने की तिथि 20 अगस्त तय की गई है। कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत छात्रों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपया प्रति छात्र की दर से चालान के द्वारा कोषागार में 25 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक जमा किया जाएगा। वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्रों के विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान आदि की जांच 26 अगस्त से पांच सितंबर तक रहेगा। इस दौरान कोई भी सूचना अपलोड नहीं की जा सकेगी। अपलोड किए गए नामों में किसी तरह का संशोधन 6 सितंबर से 20 सितंबर तक किया जाएगा। छात्रों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित प्रपत्र की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालय और डीआईओएस कार्यालय को भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। डीआईओएस डा. ब्रजेश मिश्र ने कहा कि इसके लिए 11 जुलाई से वेबसाइट अनवरत चालू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed