फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उपचुनावों में हार से बौखलाहट में है भाजपा

उपचुनावों में हार से बौखलाहट में है भाजपा

Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
उपचुनावों में हार से बौखलाहट में है भाजपा

विज्ञापन
बक्शा। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. रामकुमार कुरील ने कहा है कि उप चुनावों में लगातार हार से भाजपा बौखलाहट में है। झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा का चरित्र जनता समझ चुकी है। जनता से झूठ बोलने का खामयाजा पार्टी को 2019 में भुगतना होगा।

डा. कुरील मंगलवार को बक्शा विकास खंड के सलारपुर गांव में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ा है। घर से लेकर थाने और जेल तक में लोग सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा को वोट देने वाली जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। चुनाव में जितने वादे किए गए उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इस मौके पर बसपा नेता मनोज मार्शल ने स्मृति चिन्ह देकर डा. कुरील का स्वागत किया। इस अवसर पर जोन इंचार्ज विनोद बागड़ी, अमरजीत गौतम, रामचन्द्र गौतम, पूर्व एमएलसी वीरेन्द्र चौहान, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ प्रभारी प्रत्याशी मछलीशहर, वीपी सरोज, तपेश विक्रम मौर्य, संग्राम भारती, मल्हनी अध्यक्ष बाबूलनाथ सरोज, अजय भारती, राजेन्द्र सिद्धार्थ, होरीलाल, रमेश चन्द्र सरोज, संजय गौतम, सुभाष यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed