{"_id":"5b4ce53d4f1c1be94b8b5176","slug":"153176607415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा खोदकर छोड़े जाने से राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा खोदकर छोड़े जाने से राहगीर हो रहे परेशान
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर कस्बे में चंदन शहीद मार्ग पर नेशनल हाइवे के दोनों तरफ जलनिकासी के लिए गड्ढा खोद कर चार दिन से छोड़ दिया गया है। जलनिकासी की व्यवस्था अब तक नहीं सुधरी है। इसके चलते बारिश होने पर थाना बदलापुर के सामने से लेकर कस्बेेेे में जलभराव हो गया। सभासद प्रिंसी विश्वकर्मा , शकुंतला शर्मा , व्यापारमंडल के अध्यक्ष धनन्जय सेठ आदि लोगों ने इसकी शिकायत अधिशासी अधिकारी से किया। अधिशासी अधिकारी डा. महेन्द्र ने जलनिकासी के लिए जेसीबी भेज कर नेशनल हाईवे के दोनो तरफ चंदनशहीद मार्ग पर खुदाई शुरू करा दिया । जिससे पानी तो निकल गया किंतु गड्ढा उसी तरह छोड़ दिया गया है। जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर फिसल कर गिर भी रहे हैं ।