फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ संग की मंत्रणा

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ संग की मंत्रणा

Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ संग की मंत्रणा
मछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने वाराणसी से लखनऊ जाते समय शुक्रवार को मछलीशहर नगर में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जायसवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की। इस दौरान मछलीशहर लोकसभा के विकास व प्रशासनिक व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। योजनाओं का लाभ सीधे जनता को देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कुछ जगहों पर योजनाओं के क्रियान्वयन में कर्मचारियों द्वारा उदासीनता बरती गई है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से भी ऐसे लोगों को चिह्नित कर संगठन के जिम्मेदार लोगों को जानकारी देने को कहा। इस अवसर पर शत्रुघ्न जायसवाल, पंडित राजकृष्ण शर्मा, मंडल महामंत्री संतोष जायसवाल, इंद्रेश तिवारी, जेपी मिश्र, शशांक तिवारी, राजकुमार पटवा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed