फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौ साल की बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म-AZAMGARH

नौ साल की बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

Sat, 07 Jul 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
नौ साल की बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म-AZAMGARH
जफराबाद (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे 16 वर्षीय किशोर ने नौ साल की बच्ची से दुराचार किया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक नौ वर्ष की बच्ची शुक्रवार शाम खेलते हुए पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंच गई। उस समय पड़ोसी का 16 वर्षीय पुत्र घर में अकेला था। किशोर की मां मायके गई थी और उसकी दो बहनें बकरी चराने गई थीं। किशोर बच्ची को बहला-फुसला कर घर के अंदर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद गिरते-लड़खड़ाते बच्ची घर पहुंची तो परिवार के लोग सन्न रह गए। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई और अचेत हो गई। परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। गंभीर हालत के मद्देनजर बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed