{"_id":"5b3a71134f1c1b56578b45d1","slug":"15305566916-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंसराज अध्यक्ष और चंद्र प्रकाश चुने गए महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंसराज अध्यक्ष और चंद्र प्रकाश चुने गए महामंत्री
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मडियाहूं। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को तहसील परिसर में गहमागहमी के बीच चुनाव अधिकारी अरविंद यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए कंसराज यादव और महामंत्री पद के लिए चंद्र प्रकाश दुबे चुने गए। सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदान के बाद दोपहर बाद परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कंसराज यादव 103 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार सिंह को 9 मतों से हराया। उन्हें कुल 94 मत मिले। महामंत्री पद के लिए हुए चुनाव में चंद्र प्रकाश दूबे ने 109 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हुबलाल पटेल को पराजित किया। उन्हें 93 मत मिले। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र तिवारी व रामप्यारे मौर्य विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर अवध नारायण यादव चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश सोनकर चुने गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश गौतम व राजबहादुर यादव, संयुक्त मंत्री पद पर ब्रम्हदेव मिश्रा, अनिल सिंह व संतोष सरोज, ऑडिटर पद के लिए बीरेन्द्र यादव चुने गए। कार्यकारिणी के 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवक्ताओ ने पूरे तहसील परिसर में जीत के जश्न में एक दूसरे को मिठाई खिलाई व पटाखे फोडे़।