{"_id":"5b3a70194f1c1b115c8b4679","slug":"153055644112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में होगा विद्युतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में होगा विद्युतीकरण
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। भिदुना गांव के टईयापुर, चकदोस्त व डिहवा मजरे में विद्युतीकरण किया जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को सर्वे किया। इन गांवों में पुराने जर्जर खंभे व तार को सौभाग्य योजना के तहत बदलने का काम होगा। सोमवार को एसडीओ मछलीशहर अमर सिह पटेल के नेतृत्व मे भिदुना बाजार में बिजली विभाग द्वारा मेगा कैंप लगाकर जनता की बिजली संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया गया। कैंप में लगभग एक लाख रुपए राजस्व वसूली की गई तथा 11 उपभोक्ताओं को नया विद्युत कनेक्शन निर्गत किया गया। ।2 उपभोक्ताओं का विवादित बिल का संशोधन किया गया तथा भिदुुना के ग्राम प्रधान की सूचना पर भिदुना हरिजन बस्ती, टैयापुर विनायकपुर, चकदोस्त तथा डिहवा का विद्युतीकरण के लिए सर्वे किया गया।