फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई

अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई

Fri, 29 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई
जफराबाद (जौनपुर)। नगर पंचायत जफराबाद परिसर में गुरुवार को दोहपर में एडीएम की अध्यक्षता में लगी चौपाल में कस्बे के लोगों की समस्या सुनी गई। जफराबाद बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराने की योजना पर चर्चा की। चार दिन के भीतर चिह्नित अतिक्रमण को दुकानदार अथवा मकान मालिकों से हटाने की अपील की। स्वयं से अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी चलवाकर उसे तोड़वाने और जेसीबी पर होने वाला व्यय को संबंधित दुकानदार अथवा मकान मालिक से वसूल करने की बात कही। एडीएम आरपीएफ मिश्र ने कहा कि जफराबाद में बाईपास मार्ग का निर्माण होना है। ऐसे काश्तकार जिनकी भूमि बाईपास मार्ग में जा रही है, वह उस भूमि पर फसल की बुआई न करें।
विज्ञापन

गुरुवार को एडीएम आरपी मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, तहसीलदार सदर तथा लोक निर्माण विभाग के पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत के साथ दोहपर जफराबाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चौपाल लगाकर कस्बा के लोगों की अतिक्रमण से संबंधी समस्याएं सुनी। एसडीएम सदर ने चिन्हित किए गए अतिक्रमण को स्वयं से हटाने वाले लोगों को बधाई दी। साथ ही अतिक्रमण स्वयं से नहीं हटाने वालों को चेतावनी भी दी। एसडीएम ने ईओ संजय कुमार को निर्देश दिया कि जो लोग स्वयं से अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं, उनका मलबा तत्काल सफाईकर्मियों को लगाकर हटवाया दिया जाए। तहसीलदार ने कहा कि बाजार के लोग यदि यह सोच रहे हैं कि उनको कोई मुआवजा मिलेगा तो वह भ्रम में हैं। इसका कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। चौपाल में कुछ लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल पर आरोप लगाया गया कि वह लोगों पर जबरन अतिक्रमण हटाने का दबाव बना रहे है। जिस पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत ने कहा कि इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्य सिर्फ प्रशासन के कार्यों में सहयोग प्रदान करना है। एडीएम ने जफराबाद बाईपास की जद में आने वाले किसानों को इस सीजन में बुआई नहीं करने की हिदायत दी। इस अवसर पर एडीएम आरपी मिश्र, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, तहसीलदार सदर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत एवं सहायक अभियंता एमके चतुर्वेदी, चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल, अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार, लिपिक राजमन, वेदप्रकाश, सत्येंद्र तिवारी, ओमकार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed