फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

Sat, 09 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहा विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने शुक्रवार को जिले में संपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को बताया। विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की जनता से अपील की। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मिलकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एमएलसी ने वरिष्ठ चिकित्सक डा. मनमोहन श्रीवास्तव, चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेश राज गुप्ता, प्रतिष्ठित व्यवसाई विशाल मोदनवाल, और राधे रमण जायसवाल के आवास पर पहुंचकर जनसम्पर्क किया और मोदी सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धियों को बताया। कहा कि जीडीपी जो पहले 4.4 थी वह अब बढ़कर 7.7 पहुंच गई है। केंद्र सरकार गांव, किसान, मजदूर और निचले तबके पर व्यक्ति पर निगाह रखे हुए हैं। सरकार उद्देश्य विकास को बढ़ावा देना है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जा कर बता रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, पीयूष गुप्ता, यादवेंद्र मिश्र, अभय कुमार राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




मछलीशहर। मडियाहूं ब्लाक के डगरियांव गांव में शुक्रवार को ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गई ।मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घर-घर बिजली, शौचालय व आवास उपलब्ध हो सके। इसके लिए कई योजनाओं का संचालन किया गया है। किसानों को भी आर्थिक लाभ हो सके। इसके लिए सरकार द्वारा किसानों के लिए भी कई योजनाओं का संचालन किया गया है। वर्तमान में खराब पड़े हैंडपंप को अति शीघ्र रिबोर कराकर चालू करने का आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि 2022 तक कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं बचेगा। जिसके पास छत ना हो। सभी को बिजली, पानी व रहने की सुविधा मुहैया कराना ही हमारी सरकार का संकल्प है। नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




महराजगंज। क्षेत्र के सवंसा गांव में आयोजित भाजपा के रात्रि निवास एवं चौपाल कार्यक्रम में विधायक के ना आने के कारण ग्रामीणों के विरोध के कारण चौपाल नहीं लग सकी। ग्रामीणों को सूचना दी गई थी कि सांसद और विधायक की मौजूदगी में चौपाल लगाकर जन समस्या को सुनी जाएगी और उसका निस्तारण भी किया जाएगा। ग्रामीण अपनी समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लेकर चौपाल में पहुंच गए। लेेकिन सांसद और विधायक चौपाल मेें नहीं पहुंचे। रात 8 बजे तक विधायक के नहीं आने पर ग्रामीण भड़क गए और चौपाल का विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था गांव कि प्राइमरी स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। गांव के अस्पताल की सडक टूट चुकी है। हम बिजली,पानी,नीलगाय, सिंचाई आदि की समस्याओं से जूझ रहे है। लेकिन चुनाव के वाद से विधायक कभी हमारे गांव नहीं आए। गांव की चौपाल में बाहरी व्यक्ति संचालक नहीं हो सकता। ऐसे में आयोजकों ने चौपाल कार्यक्रम निरस्त करने की घोषणा करते हुए कहा विधायक और सांसद के आने के बाद गांव में पुन: चौपाल लगाई जाएगी। कार्यक्रम आयोजक प्रयास उपाध्याय, हर्षू पाठक, अशोक उपाध्याय आदि रहे। जबकि कार्यक्रम जय प्रकाश सिंह,अंबरीष सिंह, पशुपतिनाथ गिरी, आदि ने चौपाल का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed