फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नेहा और रितिक की नीट में हुआ चयन

नेहा और रितिक की नीट में हुआ चयन

Wed, 06 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नेहा और रितिक की नीट में हुआ चयन
जौनपुर। मेडिकल कालेजों में दाखिला के लिए होने वाली सीबीएसई नीट प्रवेश परीक्षा में जिले के दो छत्रों रितिक सिंह और नेहा यादव का चयन हुआ है।
विज्ञापन

सीबीएसई नीट परीक्षा में रितिक को 567 वी रैंक मिली है। नीट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 567 वीं एवं सामान्य वर्ग में 442 वीं रैंक प्राप्त करके मड़ियाहूं के औरैला निवासी रितिक सिंह ने जौनपुर का नाम रोशन किया है। औरैला गांव निवासी सेना में जेसीओ पद पर पठानकोट में तैनात राकेश कुमार सिंह के बड़े पुत्र रितिक सिंह ने नीट परीक्षा में पहले प्रयास में ही आल इण्डिया स्तर पर 567 वीं रैंक हासिल कर गांव ही नहीं जिले का नाम देश मे रोशन किया है। रीतिक आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर से सीबीएसई 2018 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.4 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। जेईई मेंस परीक्षा में भी 170 अंक हासिक किया। रितिक की माँ मीनू सिंह गृहिणी है और बेटे की उपलब्धि पर फुले नहीं समा रही है। मीनू ने बताया कि तमन्ना पूरी हो गयी। छोटा बेटा प्रतीक भी 10 वीं में 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया है। 17 वर्षीय रितिक सिंह ने कहा कि फौजियों की सेवा और घायल सैनिकों का इलाज करना मेरे जेहन में था। मुझे खुशी है कि अब मैं वह कर सकूँगा

शहर के नखास मोहल्ला निवासी नेहा यादव ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार व क्षेत्र का नाम किया रोशन किया है। नेहा यादव ने आल इण्डिया रैंक में 10747 वां स्थान पाया है। वैसे ओबीसी में नेहा का रैंक 3867 है। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नेहा के परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरूजनों को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed