{"_id":"5b16d89a4f1c1ba46e8b67da","slug":"152822390220-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीतने के लिए तैयारी महत्वपूर्ण: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव जीतने के लिए तैयारी महत्वपूर्ण: राठौर
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रदेश प्रभारी जेपीएस राठौर ने कहा कि चुनाव को जीतने में तैयारी महत्वपूर्ण होती है। पिछले चुनाव में मनमाने तरीके से भारतीय जनता पार्टी के मतदाताओं का नाम सूची से काटे गए थे। ऐसे में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उनके नाम जोड़वाएं।
सिपाह स्थित एक होटल में बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रभारी काशी क्षेत्र सलिल विश्नोई ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निरंतर कार्य की गतिशीलता बनाए हुए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार में अविश्वास से विश्वास की ओर, कुशासन से सुशासन की ओर, अव्यवस्था से व्यवस्था की ओर देश जा रहा है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए। काशी क्षेत्र के मंत्री रत्नाकर ने कहा कि संगठन की गतिशीलता के लिए मंडल की संरचना को मजबूत किया जाना चाहिए। जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने ऑनलाइन मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के ाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र ने आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक चौरसिया ने किया। इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर, सांसद विनोद सोनकर, सांसद हरिवंश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश गौतम, पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष बिंद, विधायक दीनानाथ भास्कर, विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, हौसिला प्रसाद पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रहरी, हंशराज विश्वकर्मा, सर्वेश कुशवाहा, अशोक मिश्र, रमेश पासी, शिवदत्त पटेल, बालेंद्र मणि त्रिपाठी, उमाशंकर पाण्डेय, जगजीत सिंह, अमरनाथ त्रिपाठी, डॉ. अजयम कुमार सिंह, पुष्पराज सिंह, अशोक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव तिवारी, अजीत प्रजापति, पंकज मिश्रा, डॉ. नृपेंद्र , डॉ. अजय, अभय राय, अतुल पांडेय, मनोज दुबे, यादवेंद्र मिश्र आदि उपस्थिति रहे।