{"_id":"5b16d8964f1c1b9f6e8b665c","slug":"15282238992-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टर की लापरवाही से बीस मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टर की लापरवाही से बीस मिनट खड़ी रही ट्रेन
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। जंघई स्टेशन में टोकन नहीं मिलने से मंगलवार को बीस मिनट कुर्ला- फैजाबाद एक्सप्रेस खड़ी रही। पोर्टर के अचानक गायब होने से ट्रेन को टोकन नहीं मिल पाया था। बार-बार उद्घोषणा के बाद भी पोर्टर नहीं पहुंचा तो स्टेशन अधीक्षक खुद टोकन दिया तब ट्रेन रवाना हुई।
जंघई रेलवे स्टेशन पर पोर्टर ट्रेन को मेमो व टोकन देने का काम करता है। मंगलवार को दोपहर 2.02 मिनट पर कुर्ला-फैजाबाद एक्सप्रेस जंघई स्टेशन पहुंची। दो मिनट बाद उसे मडियाहूं जाने के लिए रवाना होना था। टोकन नहीं मिलने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ रही थी। ट्रेन को टोकन देने के लिए पोर्टर को खोजा जाने लगा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लालत खुद टोकन ले जाकर ड्राईवर को दिए। इसे बाद चालक ने ट्रेन को आगे बढ़ाया। तब तक लगभग बीस मिनट का समय बीत चुका था। जब पोर्टर की खोज की गई तो वह स्टेशन पर ही सोया हुआ मिला। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल का कहना है पोर्टर की शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।