फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कागजी कोरम तक सीमित रहा संपूर्ण समाधान दिवस

कागजी कोरम तक सीमित रहा संपूर्ण समाधान दिवस

Wed, 06 Jun 2018 12:07 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
कागजी कोरम तक सीमित रहा संपूर्ण समाधान दिवस
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस खानापूर्ति भर रह गया है। फरियादी बार-बार आते हैं लेकिन राहत नहीं मिलती है। शाहगंज तहसील में 374 शिकायती प्रार्थना पत्रों में 24 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जबकि डीएम खुद मौजूद थे।
विज्ञापन

शाहगंज की नई सब्जी मंडी परिसर में मंगलवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद की आईं। अक्खीपुर गांव की मस्जिद में लाउडस्पीकर हटवाने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन दिया। डीएम ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने को उपजिलाधिकारी जेएन सचान से कहा। नई आबादी मोहल्ला निवासी अधिवक्ता मोहम्मद शारिक ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि नई आबादी मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा घनी आबादी के बीच में नगर का कूड़ा फेंका जाता है जिससे कई संक्रामक बीमारियां पैदा हो रही है। दुर्गंध से पूरा मोहल्ला परेशान है। कूड़ा हटवाने की मांग की है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, जिला विकास अधिकारी दयाराम, अपर चिकित्सा अधिकारी एसके यादव, उप जिलाधिकारी जेएन सचान, तहसीलदार चंद्रेश कुमार सिंह, विद्युत उपखंड अधिकारी दीपक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बदलापुर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम रमापति राम बिंद की अध्यक्षता हुई। जिसमें क्षेत्र के 111 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए। जिसमें महज 15 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण हो सका। मछलीशहर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 118 शिकायतें आईं जिसमें 7 शिकायतों का मौक़े पर निस्तारण किया गया। एसडीएम जगदम्बा सिंह से ग्राम समाज चकमार्ग, भीटा, तालाब, खेल मैदान, खलिहान, चारागाह से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। मडियाहूं तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 106 प्रार्थना पत्र आए और 22 का निस्तारण मौके पर हुआ। इस अवसर तहसीलदार मदन मोहन वर्मा, नायब तहसीलदार अजय मौर्या आदि मौजूद रहे। केराकत में उपजिलाधिकारी केराकत मंगलेश दूबे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान में 213 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिए। जिनमें महज 13 का निस्तारण हुआ। शेष संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed