{"_id":"5b16d5c24f1c1b64068b4ac8","slug":"152822317513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्याओं को दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्याओं को दूर करने की मांग
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन(भानू) द्वारा मंगलवार को कलेक्टे्रट परिसर में किसान पंचायत की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को दूर करने की आवाज बुलंद की गई।साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
वक्ताओं ने कहा कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है। लेकिन उनकी समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। समस्याएं रहने के कारण किसान अपना विकास भी नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शारदा सहायक खंड 39 में पानी छोड़ने, गोधना सहित अन्य प्रमुख बाजारों में रोडवेज बस का स्टापेज करने, एक एकड़ से कम भूमि वाले 60 वर्ष की आयु के किसानों को रोडवेज बस का किराया माफ करने आदि की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने रोष जताते हुए शीघ्र मांग पूरा करने की मांग की। पंचायत में जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव, गोपाल सिंह, प्रेमराज मिश्रा, कालिका गुप्ता, रामचंदर गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सोनेलाल पटेल आदि उपस्थित रहे।