फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आसानी से चल सकेंगे क्लब फुट से पीड़ित बच्चे

आसानी से चल सकेंगे क्लब फुट से पीड़ित बच्चे

Mon, 04 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आसानी से चल सकेंगे क्लब फुट से पीड़ित बच्चे
जौनपुर। शहर के पार्थ हा स्पिटल में रविवार को क्लब फुट दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिविर लगाकर ऐसे बच्चों का इलाज किया गया जिनके पैर जन्म से ही टेढ़े हैं। सीएमओ डा. ओपी सिंह और भाजपा विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर नि:शुल्क शिविर का उद्घाटन किया। सीएमओ ने समाज के लिए दूसरे चिकित्सकों को भी आगे आना चाहिए। इससे समाज के गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सक डा. सुभाष सिंह ने कहा क्लब फुट से पीड़ित नवजात शिशुओं के नि-शुल्क इलाज के लिए ललित मोहन ट्रस्ट के तहत संस्था रनिंग ट्रेन की स्थापना किया है। जिसमेें ऐसे नवजात शिशुओं का इलाज किया जा रहा है जिनके पैर जन्म से ही किसी कारण से टेढ़े-मेढ़े हैं। अब तक 45 शिशुओं का इलाज किया जा चुका है। जिसमें तीन का आपरेश किया गया। उन्होंने बताया कि पांच से आठ प्लास्टर के बाद 95 फीसदी बच्चे सामान्य बच्चों की तरह चलने फिरने लगते हैं। एक-एक सप्ताह के अंतराल पर नया प्लास्टर लगाकर पैर को सीधा किया जाता है। आठ प्लास्टर पूरा होने पर कुछ दिन के लिए बच्चे को जूता बनवाया जाता है। धीरे-धीरे कुछ समय बाज बच्चे सामान्य बच्चों की तरह चलने लगते हैं। डा. सुभाष सिंह ने कहा कि इस कार्य के लिए कई चिकित्सकों का एक संगठन बनाया गया है। नवजात शिशुओं में क्लब फुट की जानकारी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, डा. एनके सिंह, डा.एके मौर्य, डा. एसपी सिंह ने कार्य की सराहना की। डा. सुभाष सिंह ने संकल्प लिया कि वह आजीवन क्लब से पीड़ित बच्चों का नि-शुल्क इलाज करता रहूंगा। इस मौके पर निशा सिंह, डा. आरके सिंह, डा.एके सिंह, डा. एचडी सिंह, डा. नवीन सिंह, डा.एचएन कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed