{"_id":"5b118e0f4f1c1b13358b4880","slug":"152787714017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जून को जंघई स्टेशन पहुंचेगें चीफ सेफ्टी कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जून को जंघई स्टेशन पहुंचेगें चीफ सेफ्टी कमिश्नर
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। उत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रतापगढ़ रूट पर जंघई से सुरियांवा रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण और इंटरलाकिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इसकी जांच के लिए चीफ सेफ्टी कमिश्नर एसके पाठक शनिवार को पहुंच रहे हैं। निरीक्षण के पश्चात इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तर रेलवे मंडल लखनऊ ने बताया कि वाराणसी से जंघई तक दोहरीकरण का कार्य 2011 से चल रहा था। पहले सुरियांवा से भदोही और सेवापुरी से वाराणसी के बीच दोहरीकरण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। सुरियांवा और जंघई के बीच दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने के पश्चात शुक्रवार को इंटरलाकिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। कहा कि चीफ सेफ्टी कमिश्नर एसके पाठक का कार्यक्रम आ चुका है। शनिवार को वे ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुमति मिलते ही ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।