फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि के कर्मचारियों ने वित अधिकारी का किया घेराव

पूविवि के कर्मचारियों ने वित अधिकारी का किया घेराव

Fri, 01 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूविवि के कर्मचारियों ने वित अधिकारी का किया घेराव
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित आवास में अवैध रूप से रहने वाले कर्मचारियों ने अर्थदंड लगाए जाने के विरोध में वित्त अधिकारी का घेराव कर हंगामा किया। कर्मचारी संघ अध्यक्ष अमलदार यादव व महांमंत्री डा. स्वतंत्र कुमार को कमरे बन्द कर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। कुछ समय बाद परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह को जानकारी हुई तो कर्मचारीयों के पास पहुंचकर समझा बुझाकर अध्यक्ष और महामंत्री को मुक्त कराया। कर्मचारी संघठन आवास में रह रहे है। 26 कर्मचारीयों को जिनकों विवि द्वारा अर्थदण्ड के रूप में 5 रूपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से एक वर्ष का जुर्माना जमा कराया जा रहा है। कर्मचारीयों इसके विरोध में वित्त अधिकारी एमके सिंह का घेराव कर अपनी समस्या से अवगत कराया। कर्मचारीयों का कहना हैं कि आवास के लिए अधिकारीयों ने मौखिक आदेश दिया था। आवास आवट्टन समिति को निर्देश दिया गया कि आवास में अवैध रूप से कब्जा करने वाले कर्मचारीयों का नाम कार्य परिषद में रख कर आवास आवांटित कराए जाए। लेकिन यह मामला कार्य परिषद में न रख कर 26 कर्मचारीयों को अर्थदण्ड लगा दिया गया। कर्मचारीयों का कहना है कि एक वर्ष का 5 रूपये वर्ग फीट से हिसाब से जुर्माना देना संभव नहीं है। कितने कर्मचारी दोनों भवनों का किराया भुगतान कर रहे है। अर्थदण्ड की प्रक्रिया समाप्त करने की मांग की। क्योकि कर्मचारीयों को दोहरा दण्ड दिया जा रहा है। यदि अर्थदण्ड समाप्त नहीं किया गया तो कर्मचारी संघठन आन्दोलन करने को बाध्य होगा। आवास आवट्टन समिति के सदस्य डा. राजेष कुंमार जैन अधिक्षक और अध्यक्ष बनाए गए। इनके साथ कपिल त्यागी, धीर सिंह, जगतम्बा मिश्रा, अनिल कुमार और सुरेश बहादुर सिंह सदस्य बनाए गए। वित्त अधिकारी के समझाने पर कर्मचारी शांत हुए। वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि विकास सेल से कर्मचारीयों की लिस्ट मंगाई जाएगी। जांच कराने के बाद निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर उपध्यक्ष शहनवाज खान, सन्तोष विश्वकर्मा चिंत्ता सिंह, रिचा सिंह, ऋषि सिंह, लालजीत यादव, रामसरन यादव, सुनील सिंह, सुधा श्रीवास्तव, अवशेष जयसवाल, उत्कर्ष, दिनेष, ज्ञानचन्द्र विष्वकर्मा, मो. मुन्ना, राजेष सिंह, हरदेव, मो. सलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed