{"_id":"5b030f3d4f1c1bd1408b6ef9","slug":"152692716117-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया गैस एजेंसी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया गैस एजेंसी की जांच
Updated Tue, 22 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। तहसील के पास स्थित गैस एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर के भंडारण की शिकायत मिलने पर सोमवार को एसडीएम मंगलेश दूबे ने जांच की। एजेंसी मालिक को तलब करते हुए कार्यालय पर गैस से भरा सिलेंडर नहीं रखने की हिदायत दी।
तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने एसडीएम से शिकायत किया था कि गैस एजेंसी द्वारा कार्यालय व अगल बगल की खाली दुकानों में भरा सिलेंडर रखा जाता है। जिससे रिहायशी इलाका होने के कारण दुर्घटना हो सकती है। इस मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं ने हड़ताल भी किया था। शिकायत पर सोमवार को एसडीएम मौके पर पहुंचकर गैस एजेंसी की जांच किया। कार्यालय में सात भरा सिलेंडर मिलने पर एजेंसी मालिक को तलब किया है। संचालक ने कार्यालय पर 100 किलो तक गैस रखने के नियमों के तहत छूट का हवाला दिया है। एसडीएम ने एजेंसी मालिक को कार्यालय पर भरा सिलेंडर नहीं रखने की सख्त हिदायत देते हुए कार्यालय खोलने की अनुमति दी। एसडीएम का कहना है कि अधिवक्ताओं के शिकायत पर जांच की गई।