फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्राओं को दिखाया चमत्कार

छात्राओं को दिखाया चमत्कार

Sun, 20 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को दिखाया चमत्कार
जौनपुर। नगर के जनक कुमारी इंटर कॉलेज सभागार में शनिवार को जिला विज्ञान क्लब द्वारा चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभाष सिंह, रविशंकर मिश्र रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जंग बहादुर सिंह ने किया। जादूगर प्रमोद मिश्र ने छात्राओं को चमत्कार दिखाए, जिसमें बिना पानी से दीपक जलाना, त्रिशूल को जीभ से पार करना, नारियल में मंत्र से अग्नि प्रज्ज्वलित करना, अग्नि स्नान करना, कपूर को जीभ पर जलाना, कटी रस्सी को मंत्र से जोड़ना, हाथ हिलाकर जंजीर निकालना, खाली लोटे से मंत्र द्वारा जल निकालना, हाथ हिलाकर 500 के नोट निकलना, मंत्र की शक्ति से सीधे सूर्य को जल समर्पित करना आदि चमत्कार दिखाए और उसकी वैज्ञानिक व्याख्या की। कार्यक्रम में स्वच्छता पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम कुमारी नैना भारती, द्वितीय साधना यादव तथा तृतीय स्थान पर रही माधुरी पटेल को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन स्वारथ प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed