{"_id":"5b006c5c4f1c1be5408b685b","slug":"15267543912-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए लोगों पर चढ़ा योग का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत के लिए लोगों पर चढ़ा योग का रंग
Updated Sun, 20 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। परशुराम के पिता महर्षि यमदग्नि की तपोभूमि पर सेहतमंद बनने के लिए शनिवार टीडी कालेज के मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर में हजारों लोगों ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योग किया। उधर, सुरक्षा को देखते हुए कई थानों की फोर्स लगाई गई थी। एसपी सिटी, सीओ खुद चक्रमण करते रहे।
तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ गायत्री मंत्र से सुबह पांच बजे हुआ। जहां योग सीखने के लिए शहर के हजारों लोग सुबह 4 बजे से ही टीडी कालेज के मैदान में पहुंचना शुरू कर दिए थे। पहले दिन भीड़ जरूर उमड़ पड़ी लेकिन योग सीखने वालों के बीच चुपचाप योग देखने वाले लोग भी देखे गए। शिविर के आयोजकों ने सुबह पांच बजे से सात बजे तक समय निर्धारित किया था लेकिन हर कोई जगह पाने के लिए पहले ही पहुंचने की जल्दी में था। अतिविशिष्ट लोगों के लिए आगे गद्दे लगाए गए थे जबकि सामान्य लोगों के लिए मैट बिछाया गया था। शिविर में योग गुरु बाबा रामदेव 4-40 बजे ही पहुंच गए जबकि लोगों का आना-जाना छह बजे तक चलता रहा। योग के दौरान बाबा रामदेव ने 15 से 20 मिनट तक कपालभाति, प्राणायाम और मंडूक आसन करते हुए बताया कि डायबिटीज, कोलेस्ट्राल, गैस एसिडिटी, पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं का निदान करता है तो नियमित और निरंतर किया गया अनुलोम-विलोम तंत्रिका तंत्र के साथ बीपी, अनिद्रा और हृदय से संबंधित समस्याओं का निदान करता है। बाबा रामदेव ने योग के साथ स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिये घरेलू उपचारों के बारे में बताया कि गुरुच, एलोवेरा, तुलसी, नीम और हल्दी का सेवन हर दृष्टि से स्वस्थ रखती है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव, टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह, प्राचार्य डा. विनोद सिंह, सांसद डा. केपी सिंह, पूर्व राज्यमंत्री डा. केपी यादव, मनोज अग्रहरि, संदीप पांडेय, डा. सरिता सिंह, मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार, सुरेंद्र सेवाव्रति, संजय सेवाव्रति, संदेश योगी, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, पतंजलि योग समिति के सह प्रांतीय प्रभारी अचल हरीमूर्ति, शशिभूषण, राजेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, डा. बीडी शर्मा, योगी डा. हेमंत, जगदीश योगी, डा. ध्रुवराज योगी, लाल बहादुर यादव, राजकुमार यादव सहित भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश में शराब बंदी के लिए योगी को ललकारा
जौनपुर। योग गुरु बाबा रामदेव ने टीडी कालेज के मैदान में लोगों को योग सीखाने के दौरान कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक संत हैं। उन्हें प्रदेश में शराब पर प्रतिबंद्घ लगा देना चाहिए। संत और सिपाही सो जाएंगे तो देश सो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरान में लिखा है कि दारू पीना हराम है। नशा के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य कुप्रभावित होता है बल्कि यह आर्थिक दृष्टि से भी व्यक्ति को खोखला बना देता है। देश के सभी सरकारों को शराब जैसे नशे पर तत्काल प्रतिबंध लगाकर युवाओं के विकास में आ रहे अवरोधों को तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए। एक तोंद फेंके दरोगा पर व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि जो मेरे साथ सिपाही हैं वह योग करते हैं स्वस्थ हैं। सिपाहियों को भी उन्होंने योग करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं से घिरा रहा योग शिविर
जौनपुर। योग शिविर के नाम पर जिस तरीके से प्रचार और वसूली की गई थी, देखा जाए तो पूरा शिविर अव्यवस्थाओं से घिरा रहा। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से कोई इंतजाम नहीं था और न ही कोई लाइन ही लगी हुई थी। आयोजकों ने योग करने वालों के लिए पर्याप्त स्थान ले लेने की न तो कोई घोषणा कराई और न ही लोगों ने ऐसा करना उचित समझा। कुछ सीमित लोगों के लिए गद्दों की व्यवस्था की गई थी और अधिक आर्थिक सहयोग करने वाले लोगों को अलग से योग गुरु से मिलवाने का इंतेजाम किया गया था। कुछ मिलाकर पहले दिन अव्यवस्था रही। भीड़ भी अपेक्षाकृत नहीं पहुंची। वैसे भीड़ जुटाने के लिए आयोजकों ने काफी मेहनत किया था।