{"_id":"5afc76354f1c1bd5408b5d8d","slug":"152649476816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का विरोध दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का विरोध दूसरे दिन भी जारी
Updated Thu, 17 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। 12 सूत्री मांगों को लेकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विरोध बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर काम किया। आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव ने कहा कि प्रांतीय संघ के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। 15 से लेकर 18 मई तक आंदोलन चलेगा। कर्मचारी संघ के महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि यदि कर्मचारी की समस्याओं को विवि प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो 18 मई से आंदोलन उग्र किया जाएगा। संघ के उपाध्यक्ष शहनवाज खान ने कहा कि कर्मचारी समस्या के लिए संघ हमेशा तैयार है। समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो कर्मचारी संघठन अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मृतक आश्रित पाल्यों को योग्यता के अनुसार समायोजन, विनियमित कर्मचारियों के जीपीएफ की कटौती करते हुए धनराशि को कोषागार में जमा कराई जाए। विवि में रिक्त समस्त पदों पर निर्गत शासनादेश के अनुरूप समायोजन किया जाए। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पद पर पदोन्नति किया जाए। कर्मचारीयों को एसीपी की सुविधा के साथ रिक्त तृतीय श्रेणी पर नियमाअनुसार समायोजन किया जाए। मृत कर्मचारी एचएन यादव, बासुदेव मौर्या एवं शिवकुमार के लंबित प्रकरण को शीघ्र निस्तारण कराया जाए। कर्मचारियों के आवास किराया कटौती नियमा अनुसार किया जाए। इस मौके पर राजेश सिंह, प्रमोद कुमार कौषिक, अखिलेष यादव, छत्रपाल यादव, शमशाद अली, राकेश मौर्या, रामजस मिश्रा, पुष्पलता त्रिपाठी, रामनाथ राम, संयुक्त मंत्री भरत कुवर, शम्भूशरण गौर, कोषाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव, सत्यराम यादव आदि मौजूद रहे।