{"_id":"5af48e084f1c1b46098b9250","slug":"152597658217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली से युवक झुलसा
Updated Fri, 11 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के कुछ इलाकों में गुरुवार को गरज और चमक के साथ बारिश हुई। जिसके चलते सुबह मौसम सुहाना रहा। बारिश के दौरान बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को भोर में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक रही थी। बूंदाबांदी के दौरा बीरभानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय अरूण कुमार यादव भोर में शौच के लिए गया था। उसी दौरान तेज आवाज के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बूंदाबांदी होने लगी। इसी समय बिजली गिरने से अरुण अचानक उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह मामूली रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। आनन -फानन में अरुण को लेकर परिवार के लोग शहर पहुंच गए। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार कर रहे चिकित्सक ने अरुण को खतरे से बाहर बताया। रात बारह बजे के बाद आकाश में बादल दिखने लगे थे। जिसके कारण मौसम भी काफी गर्म रहा। भोर में गरज और चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर केवल बूंदाबांदी ही हुई, जबकि कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़े। तूफान आने की सूचना से लोग पहले से सहमे हुए थे। बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हुई तो लोगों की नींद खुल गई। सभी के जेहन में तूफान का भय बना हुआ था।