{"_id":"5af33d694f1c1b330a8b9247","slug":"152589040716-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाये जाने पर जताया नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाये जाने पर जताया नाराजगी
Updated Thu, 10 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर । जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंगलवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षाकी। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र ग्राम समृद्धि योजना, मनरेगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, छात्रवृत्ति, विद्युतीकरण, पोषण मिशन योजना, स्वास्थ्य मिशन आदि योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान सभी खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाये जाने पर नाराजगी जताया। साथ ही दो दिन के अंदर बायोमैट्रिक हस्ताक्षर लगाने सहित रोस्टर बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं होने पर वेतन रोकते हुए विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बीडीओ से पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल, टूटी हुयी पुलिया आदि की जानकारी ली। बीएसए से पुस्तक एवं ड्रेस वितरण के प्रगति के बारे में पुछा। कृषि विभाग को किसानों का पंजीकरण व मृदा नमूना का लक्ष्य पूरा करने, डीपीओ से बच्चों के आधार कार्ड का लक्ष्य पूरा करने करने को कहा। उन्होनें सीडा में 2015 में लगायी गई हाई मास्क्ड सोडियम लाइट खराब होने पर नाराजगी जताते हुए सभी ईओ से आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सीपीओ ओपी सिंह से दवाओं की उपलब्ध्ता की जानकारी प्राप्त किया। भकुरा गांव में बन रहे शहीद द्वार को पुलिस की सहायता लेकर बनवाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ आलोक सिंह,सीएमएस महिला, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीएसटीओ रामदरश यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, डिप्टी पीडी रमेश चंद्र यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकर सिंह सहित सभी बीडीओे एवं जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।