फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बरईपार में गहराया पेयजल संकट

बरईपार में गहराया पेयजल संकट

Thu, 10 May 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बरईपार में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
बरईपार। स्थानीय बाजार में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। भूजल स्तर खिसकने के कारण एक सप्ताह में आठ से अधिक लोगों के घरों के हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। लोग बोतल बंद पानी पीने को मजबूर हैं। पिछले कई सालों में पहली बार ऐसा जल संकट आया है। बरईपार बाजार तीन विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है। मुंगराबादशाहपुर, मल्हनी और बदलापुर विधानसभा क्षेत्र इससे जुड़े हैं। इसकी वजह से यहां की सुविधाओं पर कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देता है। वर्षों से पेयजल की टंकी लगाने की मांग की जा रही है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस समय कस्बा के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। यूनियन बैंक के पास का हैंडपंप तीन माह से खराब है। इसे कौन ठीक कराएगा, इसका पता ही नहीं चल रहा है। कोई ग्राम प्रधान के पास भेजता तो कोई जल निगम में शिकायत की सलाह देते हैं। इसके अलावा भी हैंडपंप खराब पड़े हैं। आठ लोगों के यहां सामान्य हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। जिससे काफी दिक्कत पेयजल की हो गई है। लोगों का कहना है कि जलस्तर 200 फुट नीचे चला गया है। आसपास के किसी भी तालाब में पानी नहीं है। जिससे पशुओं और पंक्षियों को भी दिक्कते हो रही है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रत्नेश जायसवाल का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed