फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जाम से जूझा शहर, धड़ाम हुआ ट्रैफिक प्लान

जाम से जूझा शहर, धड़ाम हुआ ट्रैफिक प्लान

Thu, 10 May 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
जाम से जूझा शहर, धड़ाम हुआ ट्रैफिक प्लान
जाम
विज्ञापन

जौनपुर। जाम से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। प्रशासन का बनाया ट्रैफिक प्लान ढीले क्रियान्वयन के चलते बेमानी साबित हुआ है। बुधवार को शहर जाम की चपेट में रहा। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जूझती रही। उधर जाम में फंसकर लोग परेशान रहे। कलेक्ट्रेट पर भी जाम लग गया। यूं कहा जाए कि ट्रैफिक प्लान धड़ाम हो गया है और जाम से शहर हर रोज जूझ रहा है।

जाम एक समस्या बन चुका है। इससे निजात दिलाने के लिए डीएम ने ट्रैफिक प्लान तैयार कराया था। लेकिन पुलिस की लढिलाई की वजह से पूरा प्लान धड़ाम हो गया है। ओलंदगंज में व्यवस्था सुधरी जरूर है। लेकिन जेपी होटल के सामने पहले के तरह ही लोग सड़कों पर अपनी बाइक और कारें खड़ी कर रहे हैं। वनवे व्यवस्था उतनी कारगर नहीं है। जितनी होनी चाहिए। ट्रैफिक प्लान लागू होने के बाद शहर के कोतवाल और पुलिस अफसर शाम को सड़क पर जरूर दिखे लेकिन जब जाम लगता है तो होमगार्ड के जवानों के अलावा कोई दिखता नहीं है। सबसे बड़ी मुसीबत स्कूलों की छुट्टी होने के बाद होती है। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर जाम में फंसे रहते हैं और इस गर्मी में भूख और प्यास से परेशान हो जाते हैं। सुबह में सिपाह से आगे हर रोज जाम लग जाता है। वहीं ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहती लेकिन कोई रास्ता अभी तक नहीं निकाला गया है। ट्रैफिक पुलिस की कमी भी एक कारण है। इस कर्मी को अभी तक दूर नहीं किया जा सका है। वैसे यातायात निरीक्षक विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 200 से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। अब क्रेन से उठाकर ऐसे वाहनों को थाने भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed