{"_id":"5af1e9104f1c1b46098b8bcb","slug":"15258032783-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलिसिस कराने के लिए अब नहीं जाना होगा दूसरे शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायलिसिस कराने के लिए अब नहीं जाना होगा दूसरे शहर
Updated Tue, 08 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। गुर्दे के मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए अब दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उनको जिला अस्पताल में ही यह सुविधा मिलेगी और वह भी मुफ्त। माह के अंत तक सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके लिए पहले से मरीज का पंजीकरण कराना जरूरी है।
जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं है। लोगों को डायलिसिस कराने के लिए वाराणसी व लखनऊ जाना पड़ता है। जो लोग निजी चिकित्सालयों में डायलिसिस कराते हैं, उन्हें हर बार तीन से चार हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। तमाम मरीजों को हफ्ते में एक बार डायलिसिस करानी ही पड़ती है। अब गुर्दे के मरीजों को डायलिसिस की नि:शुल्क सुविधा शीघ्र ही जिला अस्पताल में मिलेगी। सरकार ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। सरकार ने वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल को इसके संचालन करने की जिम्मेदारी सौपी है। जिला अस्पताल के तीसरे तल पर मशीनें स्थापित की जा रही हैं। डायलिसिस सेंटर में दस मरीजों की डायलिसिस एक साथ हो सकेगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के तीसरे तल पर डायलिसिस सेंटर की स्थापना करने का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इस माह के अंत तक इसको शुरु कर दिया जाएगा। मरीजों को नि:शुल्क इसकी सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा इसके संचालन की जिम्मेदारी सरकार द्वारा हेरिटेज अस्पताल वाराणसी को सौपी गई है।- डा.एसके पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन