{"_id":"5ae612004f1c1b360b8b744c","slug":"15250273282-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही भ्रष्टाचार का पतन होना संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही भ्रष्टाचार का पतन होना संभव
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला (जौनपुर)। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के बगैर देश के विकास की परिकल्पना बेमानी है। केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को आन लाइन कर दिया है। वे रविवार को बतौर मुख्य अतिथि संत प्रसाद सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल मिसिरपुर सुईथाकला के स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश व गांव के विकास के लिए लोगों को शिक्षित होना आवश्यक है। प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए बच्चों को एमडीएम समेत सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा रही है। सभी विकासखंडों में पांच प्राथमिक विद्यालयों को प्राइवेट माडल विद्यालयों की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें अंग्रेजी की शिक्षा भी दी जा रही है। कार्यक्रम को श्री गांधी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज समोधपुर के प्रधानाचार्य डा. रणजीत सिंह, डा. एके सिंह, डा. सत्यदेव सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा.अमित सिंह, राकेश वर्मा, शिवपूजन सिंह, शंकर सिंह, जनार्दन चौबे, गोपेश तिवारी, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।