फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सूरज का सिविल सर्विसेज में चयन

सूरज का सिविल सर्विसेज में चयन

Sun, 29 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सूरज का सिविल  सर्विसेज में चयन

विज्ञापन
जौनपुर। दो होनहारों ने आईएएस की परीक्षा में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। पूर्वांचल विश्लविद्यालय के कर्मचारी के बेटे ने आईएएस बनकर पिता का नाम रोशन किया। आईएएस पद पर चयन होने के बाद दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रिजल्ट घोषित होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कर्मचारी के पद पर तैनात जमालपुर मदारपुर गांव निवासी राज कुमार यादव के बेटे देवेंद्र दत्त का चयन आईएएस पद पर हुआ। देवेंद्र की प्राथमिक शिक्षा गांव से हुई। स्नातक पर परास्नातक की पढ़ाई टीडी कालेज से की। देवेंद्र दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे। उनके बढ़े भाई सुनील दत्त एआरटीओ पर तैनात है। अपनी सफलता का श्रेय वह माता चिंता देवी पिता राजकुमार और बड़े भाई को देते हैं। शनिवार को देवेंद्र के पिता राजकुमार को विश्वविद्यालय में बधाई देने के लिए कर्मचारियों का तांता लगा रहा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव, स्वतंत्र कुमार, जगदंबा मिश्र, राम सूरत यादव, केके सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

उधर, बक्शा क्षेत्र के बरचौली तेजीबाजार निवासी डा. निदेश चंद की बेटी जिज्ञासा रजक का आईएएस पद चयन हुआ है। डा. दिनेश संयुक्त निदेशक कृषि के पद पर तैनात है। जिज्ञासा की प्राथमिक और माध्यमिक तक की शिक्षा लखनऊ में हुई। वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही थी। जिज्ञासा का आईएएस पद पर चयन होने पर शनिवार को गांव में खुशी का माहौल रहा। परिवार के लोगों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेसारा गांव निवासी सूरज कुमार राय पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार राय का चयन सिविल सर्विसेज में हुआ है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा में सूरज को 117 वीं रैंक मिली है। सिविल सर्विसेज में चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। सूरज के भाई सौरभ कुमार राय मुंबई में ज्वाइंट कमिश्नर आयकर विभाग में कार्यरत है। सूरज अपनी सफलता का श्रेय मां निर्मला राय को देते हैं। उनके बड़े पिता लल्लन राय, पवन राय और भाई राजन राय ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बधाई देने के लिए गांव के लोगों का दिन भर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed