फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर प्रभारी मंत्री ने सुनी समस्या

प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर प्रभारी मंत्री ने सुनी समस्या

Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर प्रभारी मंत्री ने सुनी समस्या
चूल्हा वितरण

विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा विकास खंड के गैरीकला गांव में शुक्रवार को रात में प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सुबह महिलाओं से मुलाकात की और उसने योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का वितरण नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार पांच लाख नौकरियां देगी और जौनपुर में सीमेंट कारखाना खुलेगा।
उनको पता चला कि गांव में 111 लोग रसोई गैस के लिए पात्र हैं, जिसमें 72 लोगों को कनेक्शन नहीं दिया गया है। इस पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को कार्रवाई करने कोे कहा। उन्होंने कक्षा पांच के छात्रों से पहाड़ा पूछा। कहा कि महिलाओं का सम्मान वापस लाना है तो बेटों की तरह बेटियों को भी शिक्षित करना होगा। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होेने पर हैरानी जताई और बताया कि सरकार जल्द ही पांच लाख युवकों को सरकारी नौकरियां देने की तैयारी रही है। जौनपुर में प्रिज्म सीमेंट के द्वारा जल्द ही 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह उठकर प्रभारी मंत्री गांव के भ्रमण पर निकल गई। उन्होंने उच्च जूनियर हाई स्कूल पर बने शौचालय एवं प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती में आठ वर्ष पूर्व बने बिना पानी की व्यवस्था व शौचालय तथा अधूरे विद्यालय भवन पर हैरानी जताई। कहा कि समीक्षा बैठक में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। सुबह भ्रमण के दौरान दलित बस्ती के लोगों के आग्रह पर अंबेडकर पार्क में हैडपंप लगवाने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पुष्पराज सिंह, सतीश कुमार सिंह, राजमणि सिंह, अरुण उपाध्याय, अशोक शुक्ल, भूपेश सिंह, अवनीश दूबे, आशीष जायसवाल, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, सीडीओ आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, सीओ सिटी विनय द्विवेदी, डीडीओ दयाराम, पीडी पीके राय, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डा. रमेश चन्द्र, प्रधान आरती सरोज, राजमणि सिंह, ब्लाक प्रमुख सजल सिंह, अरुण उपाध्याय, भूपेश सिंह जयशंकर पाल, अनिल पाण्डेय, पंकज सिंह, अनीत कुमार सिंह मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल कर्मियों का वेतन रोका
जौनपुर। चौपाल से वापस लौटते समय नौपेड़वा बेलापार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। गंदगी देखकर नाराजगी जताई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित कई स्टाफ अनुपस्थित थे। उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ को फटकार लगाते हुए तीन दिन में हालत सुधार कर उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी को रिपोर्ट देने को कहा। गौरी कलां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ट्यूमर से पीड़ित होने की बात पता चलने पर उन्होंने इलाज खर्च का आकलन भेजने को कहा और मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख तक की सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी सयुंक्त संघर्ष समिति के महेश कुमार तिवारी, रामकृष्ण यादव, सुधाकर सिंह ने प्रभारी मंत्री को सौंपा। उधर आंगनवाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव एवं आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed