फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   केंद्रीय मंत्री का जन्म दिन मनाया

केंद्रीय मंत्री का जन्म दिन मनाया

Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री का जन्म दिन मनाया

विज्ञापन
अनुप्रिया का जन्मदिन मनाया
मडियाहूं। कार्यकर्ताओं ने अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन मनाया। मडियाहूं की विधायक डा. लीना तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरित किया। अपने आवास पर बैठक कर संगठन के पदाधिकारियों ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया अपने राजनीतिक कौशल से पार्टी और संगठन को लगातार मजबूत करने में लगी हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना किया। अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष राजनाथ पटेल, डा. श्याम दत्त दुबे, सात्विक तिवारी, पप्पू माली, विधानसभा अध्यक्ष अजय पटेल, सभाजीत पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डा. पीके सिंह, डा. एके भारती उपस्थित रहे।

मिशन अंत्योदय का नहीं शुरू हुआ काम
मीरगंज। मछलीशहर ब्लाक में मिशन अंत्योदय के तहत 11 गांवों का चयन हुआ है लेकिन वहां कोई काम नहीं शुरू हुआ। दाऊदपुर, जगदीशपुर, कोढा ,अमारा ,कुवरपुर, बटनहित, ऊचडीह, कटका, भटेवरा, किशुनदासपुर व खरैयामऊ का चयन किया गया था। इन गांवों में गरीबी उन्मूलन, आजीविका निर्माण, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण पशुपालन, रेशम पालन, कृषि वानिकि, वृध्दा, विधवा व विकलांग, अटल पेंशन आदि कार्य कराने की इन गांवो मे योजना है। चार माह बीत गया इन गांवों में विकास कार्य कहीं नजर नहीं आ रहा है। एडीओ पंचायत मछलीशहर कुंवर साहब सिंह का कहना है चयनित गांवों से कार्ययोजना मांगी गयी है। कार्य योजना भेजने के बाद विकास कार्यो को शुरु कराया जाएगा। जिन गांवों में जो कार्य पूरे नहीं हुऐ है उन्हें प्राथमिकता के आधार पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन



ग्राम रोजगार सेवकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
रामनगर। ग्राम रोजगार सेवकों ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर बैठक कर मानदेय सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ग्राम रोजगार संघ के अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि रोजगार सेवकों के हित को ध्यान में रखकर आंदोलन की तैयारी चल रही है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी एक मई को आंदोलन के लिए सभी को एकजुट होना है। रोजगार सेवकों से एक मई को सुबह 10 बजे पालीटेक्निक स्थित कृषि भवन से जुलूस निकाल कर वाजिदपुर तिराहा जेसीज चौराहे से रोडवेज होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। संचालन विमल कुमार दुबे ने किया। इस मौके अभिनेष मिश्रा, गवास्कर यादव, दलपत यादव, रेनू सिंह, आनंद यादव, प्रमोद भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed