फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सावधानी बरतें तो नहीं होगें सड़क दुर्घटना के शिकार

सावधानी बरतें तो नहीं होगें सड़क दुर्घटना के शिकार

Sun, 29 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सावधानी बरतें तो नहीं होगें सड़क दुर्घटना के शिकार

विज्ञापन
जौनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान बच्चो ने लोगों से कहा कि जान है तो जहान है। सड़क पर सावधानी से चलें।

प्रभातफेरी वाजिदपुर तिराहा से जेसीज चैराहा, टीडी कालेज से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। मोहम्मद हसन इंटर कालेज, जनक कुमारी इंटर कालेज एवं नेहरू बालोद्यान के बच्चों ने अपने हाथों में यातायात नियम लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही नारे भी लगाते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अगर लोग यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटना नहीं होगी। लोग वाहन तेज नहीं चलाएं, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल आदि का का प्रयोग न करे। इसका ध्यान रख लोग सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। इसी क्रम में जनक कुमारी इंटर कालेज हुसेनाबाद में साढ़े बारह बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों को सडक सुरक्षा से संबंधित चलचित्र के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। इस अवसर पर एआरएम रोडवेज केसरी नंदन, सीओ सीटी, सीओ सदर, एसओ थाना लाइन बाजार मिथिलेश मिश्रा, ट्रैफिक इंचार्ज विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed